कोटद्वार के तीरंदाज खिलाड़ी अंकित चौधरी को सम्मानित करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत।
- फोटो : KOTDWAR
नगर निगम क्षेत्र के सिताबपुर निवासी खिलाड़ी अंकित चौधरी पुत्र अनिल चौधरी के तीरंदाजी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने उनको सम्मानित किया।
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कोटद्वार के तीरंदाज अंकित (17) को शुुभकामनाएं दीं और अपने खेल के माध्यम से क्षेत्र और देेश का नाम रोशन करने की अपील की।
भाजपा भाबर मंडल के महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि अंकित चौधरी कोटद्वार के एकमात्र तीरंदाज हैं जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। 12 नवंबर को तुला इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में आयोजित द्वितीय सब जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में अंकित चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसकी बदौलत उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो गया है। वे महाराष्ट्र के अमरावती में होने वाले एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में अपनी तीरंदाजी के जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर जन संपर्क अधिकारी सीपी नैथानी, उजागर पुंडीर और इंद्रजीत आदि मौजूद थे।