फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के फार्म घर-घर जाकर भरवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार विकास अवस्थी ने शनिवार को तहसील सभागार में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक ली। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को बीएलओ के माध्यम से अपने-अपने मतदेय स्थलों के मतदाताओं के फार्म घर-घर जाकर भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार विकास अवस्थी ने बीएलओ सुपरवाइजरों को 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूूर्ण कर चुके युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराकर अपना नाम निर्वाचन नियमावली में दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कहा कि 27 और 28 नवंबर को सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थलों में उपस्थित रहेंगे। कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए कोई मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न हो सके, इसके लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 30 नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर सुपरवाइजर समन्वयक जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बीएलओ सुपरवाइजरों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें