फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की राखी

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राखी बांधती नगर मंडल अध्यक्ष ब? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
क्षेत्र में भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधकर भाई के दीर्घजीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने बहन को उपहार देकर हर संकट में उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही बहनें रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटी रहीं। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त शुरू होने पर बहनें भाई के घर जाने के लिए निकलीं। बहनों ने भाइयों को पहले तिलक लगाया फिर भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए मुंह मीठा किया। भाई ने उपहार देकर बहन को उसके सुख-दुख में हमेशा साथ देने और उसकी रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर झंडाचौक, देवी मंदिर चौराहा के बाजारों में राखी की दुकान पर खासी रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बदरीनाथ रोड और मिश्रा कालोनी स्थित केेंद्रों में राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा दुगड्डा, लैंसडौन, यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रेम, स्नेह और समर्पण का त्योहार है रक्षाबंधन : डॉ. हरक सिंह रावत
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल और भाबर मंडल की ओर से रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहिन का एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और समर्पण का त्योहार है। इस दौरान वह भावुक भी हो गए। कहा कि वह एक बेटे और भाई के रूप में हमेशा उनके बीच रहेंगे। उन्होंने पिछले पांच सालों में सभी समस्याओं का निराकरण करने का भरसक प्रयास भी किया। इस मौके पर महिलाओं ने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राखी बांधी। कार्यक्रम के अंत में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आकस्मिक निधन पर दु:ख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर मंडल अध्यक्ष बीना रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, रश्मि सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, रेनू कोटनाला, रानी नेगी, शशिबाला केष्टवाल, बिमला शुक्ला, पूनम खंतवाल, गीता बुड़ाकोटी, शोभा बहुगुणा भंडारी, किरन काला, ऊषा थपलियाल, पूनम खंतवाल और अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम थपलियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें