फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या रूप सज्जा प्रतियोगिता में श्रुति कश्यप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती से संबद्ध प्रताप सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर काशीरामपुर तल्ला में नवरात्रि पर्व पर आयोजित कन्या रूप सज्जा प्रतियोगिता में श्रुति कश्यप ने बाजी मारी।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कालेज किनगोडीखाल के प्रवक्ता कुलदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा अंधकार व अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली और कल्याणकारी हैं। हम सभी को धर्म, सत्य, अच्छाई के मार्ग पर चलना होगा। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने नवरात्रि पर्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित कन्या रूप सज्जा प्रतियोगिता में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूप धारण किए। प्रतियोगिता में श्रुति कश्यप, आंचल नेगी, पायल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रीसा अग्रवाल और अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणवीर लाल निर्मोही, मीनाक्षी चमोली, शीना, दुर्गा बुड़ाकोटी, अंजू समेत अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल निर्मोही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें