नव संवत्सर अभिनंदन समारोह समिति की यहां हुई बैठक में आगामी दो अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (प्रथम नवरात्र) पर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
जीएमओयू सभागार में हुई समिति की बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद एसपी थपलियाल ने की। बैठक में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (प्रथम नवरात्र) दो अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। तय हुआ कि सुबह पांच बजे मालवीय उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा। इसके बाद हवन होगा। शाम को तीन बजे से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मालवीय उद्यान तक विशाल कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में महिला पतंजलि योग समिति व जयदेव भूमि फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। शोभायात्रा के प्रारंभ में विक्रमादित्य की झांकी सवारी की जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद को दी गई है, जिसमें छोलिया नृत्य ढोल दमाऊं विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, पीएल खंतवाल, एडवोकेट अमित सजवाण, उषा सजवाण, मीना अग्रवाल, रेखा खरक्वाल, पिंकी पटवाल, राजगौरव नौटियाल, जनार्द्धन बुड़ाकोटी, महानंद ध्यानी, जितेंद्र बेबनी, दीपक बजरंगी, राजेश जदली, उमेद सिंह बिष्ट, इंदु नौटियाल आदि मौजूद रहे।