पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़ित महिला के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि गणेश विहार कालोनी पदमपुर निवासी काजल पुत्री भारत भूषण घिल्डियाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि 15 मार्च को उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पीड़ित महिला के पति अमित कंडवाल, ससुर ओमप्रकाश, सास (नामालूम) और जेठ मनोज कंडवाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।