फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को शासनादेश अनुसार मिलें सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विभागों में काम कराने के लिए चक्कर काट रहे वरिष्ठ नागरिकों की दिक्क्तों के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष ले. कर्नल बीबी ध्यानी (रिटा.) और महासचिव रामकुमार अग्रवाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देश और शासनादेश के बावजूद वृद्धजनों के प्रति उदासीनता का व्यवहार किया जा रहा है। सीओ अनिल जोशी और कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट की ओर से संगठन को उनसे संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुकरेती, कैप्टन प्रेमलाल खंतवाल, संग्राम सिंह भंडारी और महेंद्र अग्रवाल, प्रवेश नवानी, रिपुदमन बिष्ट, दिनेश ध्यानी, कैप्टन सतीश ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें