फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देवी रोड के गौनियाल मार्केट में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली के बेसमेंट में संचालित एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण की भनक लगते ही नगर के कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने देवीरोड के गौनियाल मार्केट स्थित बेसमेंट में संचालित एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। वहीं, अन्य कई कोचिंग सेंटरों में भी तमाम खामियां पाई गईं।



शुक्रवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, नगर निगम, शिक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों में छापा मारा। इस दौरान देवी रोड पर गौनियाल मार्केट के बेसमेंट में संचालित लक्ष्य कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। बेसमेंट में संचालित इस कोचिंग सेंटर में वेंटिलेशन की कोई सुविधा नहीं थी। इसके अलावा अन्य कई खामियां भी पाई गईं। अन्य कोचिंग सेंटरों में भी वेंटिलेशन के लिए कमरे में खिड़की, इमरजेंसी लाइट की सुविधा, अग्निशमन उपकरणों का अभाव समेत अन्य खामियां मिलीं। एसडीएम ने कोचिंग सेंटरों को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही कोचिंग सेंटर संचालकों को एक सप्ताह में सभी मानक पूरे करने के निर्देश भी दिए। टीम में तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, बीईओ दुगड्डा अमित चंद्र, अग्निशमन अधिकारी रमेश गौतम, नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई का हाल

कोटद्वार। चेकिंग के दौरान एक कोचिंग सेंटर में जब एसडीएम ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की तो कोचिंग सेंटर में पढ़ा रही बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को आशीर्वाद शब्द लिखना तक नहीं आया। जबकि कोचिंग सेंटर में पढ़ रही कक्षा पांच की छात्रा ने बोर्ड में मैडम द्वारा शब्द को गलत लिखने के बाद भी कॉपी में सही लिखा था। वहीं, अधिकांश छात्र-छात्राओं को धृतराष्ट्र लिखना तक नहीं आया। कोचिंग ले रहे 14 बच्चों में से महज दो ने ही धृतराष्ट्र शब्द सही लिखा। चेकिंग के दौरान एसडीएम और बीईओ ने बच्चों से कोचिंग सेंटर के बारे में जानकारी भी ली। कोचिंग ले रहे अधिकांश बच्चे नगर के नामी गिरामी स्कूलों में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें