फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा ने फिर संभाली कोटद्वार की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील की कमान एक बार फिर से डिप्टी कलक्टर योगेश मेहरा को सौंप दी गई है। वह बीते 28 जनवरी को यहां से हरिद्वार कुंभ में ड्यूटी पर भेजे गए थे। स्थायी एसडीएम की तैनाती होने से पुलिस, प्रशासन के साथ ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता ने राहत की सांस ली है। स्थायी एसडीएम न होने से कोविडकाल में कोटद्वार की व्यवस्थाएं चरमराने लगी थीं। एसडीएम योगेश मेहरा शुक्रवार से अपने कार्यालय में बैठना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा जनवरी अंतिम सप्ताह में कोटद्वार से हरिद्वार कुंभ के लिए रिलीव हुए थे। इस बीच लैंसडौन की एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को कोटद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इस बीच वह भी कोरोना संक्रमित हो गई। अब पारिवारिक कारणों से अवकाश पर जाने के बाद श्रीनगर के एसडीएम रवींद्र बिष्ट को कोटद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, लेकिन वे कोटद्वार को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया उन्होंने 30 अप्रैल को पौड़ी में ज्वाइन कर लिया है। डीएम ने उन्हें कोटद्वार के साथ ही लैंसडौन, धुमाकोट और रिखणीखाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कुंभ ड्यूटी से आने के बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें वे नेगेटिव आए हैं। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सात दिन तक होम आइसोलेट रहने के बाद वह शुक्रवार से कार्यालय में बैठना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें