कोटद्वार में आरबीएम भंडारण केंद्र पर छापा मारती एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल।
- फोटो : KOTDWAR
प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित खनन सामग्री के भंडार केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से संचालित हो दो भंडारण केंद्रों को सील कर दिया गया जबकि अन्य भंडारण केंद्र के संचालकों को मानकों के विपरीत कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
शुक्रवार शाम को एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने नगर निगम क्षेत्र के बालासौड़, हरिसिंहपुर, बीईएल रोड और नजीबाबाद रोड पर आरबीएम के भंडारण केंद्रों पर छापा मारा। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि हरिसिंहपुर और बीईएल रोड में संचालित आरबीएम भंडारण संचालक एसडीएम के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे सके। पेपर दिखाने पर भंडारण की तिथि समाप्त मिली। तिथि समाप्त होने के बाद भी दोनों भंडार केंद्र अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री जब्त कर दोनों भंडार केंद्रों को सील कर दिया गया। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि आरबीएम भंडारण को लेकर सभी संचालकों को नियमों के दायरे में रहकर कार्य करने की चेतावनी दी गई है। अवैध रूप से संचालित दो भंडारण केंद्रों को सील कर दिया गया है।