फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान सनेह चौराहे से शिफ्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला संगठन सनेह क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने सनेह चौराहे पर संचालित शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई। महिलाओं ने मांग को लेकर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पिछले साल सनेह क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का महिलाओं ने पुरजोर विरोध किया था। शासन-प्रशासन ने महिलाओं को भरोसा दिया था कि अगले वित्तीय वर्ष में शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाएगा। अब शासन ने शराब की दुकान की समयावधि बढ़ाकर दो साल कर दी है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में रोष है। कहा कि सनेह क्षेत्र में दो स्कूलों का संचालन हो रहा है। स्कूल के नजदीक शराब की दुकान होने से इसका बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में जनहित में शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला संगठन की अध्यक्ष अंजू पुंडीर, बीना कोटियाल, शोभा रावत, रीना आर्य, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, प्रेम चंद्र, सुमन देवी, आनंदी देवी, कुंती देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, जानकी देवी, कलावती देवी, महेश्वरी देवी, ममता और छोटी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें