श्री भैरवनाथ जी एजूकेशनल एवं कल्चरल ट्रस्ट की ओर से दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी कण्वघाटी, जीआईसी मटियाली और द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी कीर्तिखाल में समारोह आयोजित किया गया। तीनों स्कूलों में आयोजित समारोह में 57 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक स्व. बलवंत सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र भगवंत सिंह रावत ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना का उद्देश्य छात्रों का बौद्धिक विकास करना और उनके अंदर प्रतियोगात्मक भावना विकसित करना है। मटियाली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य बृजमोहन भारद्वाज, धीरेंद्र रावत, बीबी बिंजोला आदि मौजूद रहे। जीआईसी कीर्तिखाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार डबराल, गणेश चंद्र डोबरियाल, अनीता रावत आदि मौजूद रहे। जीआईसी कण्वघाटी में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के संयोजक राकेश केष्टवाल, प्रभारी प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, पुष्पा रावत, कुलदीप नेगी, कृष्णकांत शर्मा और कविता बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद