फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में रीता और सौरभ ने बाजी मारी

विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत दुगड्डा ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोला फेंकती बालिका। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत दुगड्डा ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 बालक-बालिकाओं की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

रविवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सौरभ सिंह राणा ने प्रथम, आशुतोष पोखरियाल ने द्वितीय और विकास शाही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका दौड़ में रीता ने पहला, दीक्षा धस्माना ने दूसरा और विनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सौरभ सिंह राणा, सौरभ तिवारी और रोहित राणा, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सलोनी, अंकिता और दिया बिष्ट, बालिका वर्ग की लंबी कूद रीता, दिया और प्रिया नेगी, बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में विवेक, कार्तिक और मुकुल गुसाईं ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी गणेश थपलियाल और खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार, व्यायाम शिक्षक धीरेंद्र रावत, धीरेंद्र कंडारी, दर्शनी रावत, विनोद बिष्ट, प्रदीप रावत, संजय रावत, राजेश रावत, सुनील रावत, गोपाल जसोला, संजय शर्मा, सिद्धार्थ कोटनाला, विनोद पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें