विड़ोलस्यू, कंडारस्यू, बालिकंडारस्यू, ढाईजुली पट्टी में बिजली लाइन में फाल्ट के चलते 48 घंटे से राठ क्षेत्र के दो सौ से ज्यादा गांवों में अंधेरा पसरा रहा। इसके चलते गृहणियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम ने फाल्ट सोमवार देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया।
सब स्टेशन चिपलघाट से राठ क्षेत्र फीडर जुडे़ हैं। तीन दिन पहले बिजली लाइनों में फाल्ट आने पर 200 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई थी। इस कारण लोगों को मोमबत्ती, छिलो, दीये के सहारे रात काटनी पड़ रही है। ऊर्जा निगम लाइनों में आया फाल्ट सोमवार को देर शाम तक ठीक नही कर पाया।
48 घंटे के बाद भी लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। उपभोक्ता राघवेंद्र सिंह नेगी, मंगल सिंह नेगी, सोबन सिंह भंडारी, महावीर प्रसाद, मनवर सिंह व शिव सिंह रावत आदि का कहना है कि ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने में काफी समय लगा रहा है। सोमवार को देर शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारुनहीं हो पाई थी। मोबाइल बैटरी चार्ज करने ग्रामीणों को पाबौ और अन्य स्थानों पर आना पड़ा।