फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पूर्वांधी रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले के दूरस्थ ब्लाक नैनीडांडा के अंतर्गत जीआईसी धुमाकोट की कक्षा आठ की मेधावी पूर्वांशी ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और पौड़ी जिलेे का मान बढ़ाया है। उसकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शिक्षक दिनकर रावत ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम-2021 के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में रोल प्ले, लोक नृत्य व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसके बाद किसान भवन देहरादून में 30 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई, जिसमें नैनीडांडा ब्लाक के जीआईसी धुमाकोट से निबंध प्रतियोगिता में पूर्वांशी, लोक नृत्य में पूर्वांशी, रुचि, प्रतीक्षा, दिव्या व सलोनी ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा आठ में अध्ययनरत पूर्वांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व पौड़ी जिले का नाम रोशन किया। पूर्वांशी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। मात्र आठ वर्ष की आयु में वह ‘नन्ही कलम से’ पुस्तक लिख चुकी है। पूर्वांशी की माता संगीता ध्यानी जीआईसी धुमाकोट में शिक्षिका हैं, जबकि पिता चंद्रमोहन ध्यानी जीआईसी कोचियार में शिक्षक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. कुमार, डायट पौड़ी के प्रभारी प्राचार्य महावीर सिंह कलेठा और प्रवक्ता जगमोहन सिंह कठैत ने पूर्वांशी की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें