आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोटद्वार तहसील में धरना देते हुए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक सूत्री मांग 18 हजार रुपये मानदेय करने की मांग को लेकर चार दिनों से आंदोलनरत है।
दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई वर्षों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। महंगाई के दौर में इतने कम मानदेय पर कार्य करने में आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन में ब्लाक उपाध्यक्ष अंबिका रावत, राखी भंडारी, रश्मि पाठक, अनीशा देवी, मधु देवी, मंजू कुकरेती, मंजू देवी, मीना कुकरेती, पुष्पा देवी, रचना देवी, जीवनलता, ममता रावत, सतेश्वरी देवी, पूनम देवी, अनिता कंडारी, अनीता देवी, मुन्नी रावत आदि शामिल रहे। संवाद