कोटद्वार डिपो की कार्यशाला में पर्वतीय रूट पर अनुबंधित बसों के संचालन के विरोध में धरना प्रदर्श?
- फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े यातायात व कार्यशाला कर्मियों ने शुक्रवार को सातवें दिन भी कार्यशाला के गेट पर डिपो प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मी पर्वतीय रूटों पर अनुबंधित बसों के संचालन का विरोध कर रहे हैं।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि परिवहन निगम प्रबंधन अनुबंधित बसों की संख्या में इजाफा कर डिपो का निजीकरण कर रहा है, जिससे डिपो में कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यातायात शाखा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, मंत्री विनोद गुसाईं, कार्यशाला इकाई के मंत्री अनिल नेगी, सुरेंद्र सिंह, विमल जुयाल, संदीप राणा, संदीप लखेड़ा, प्रदीप असवाल, प्रदीप रावत, संदीप सिंह, केपी सिंह, हेमेंद्र सिंह, राजेंद्र नौटियाल, दिवाकर, दलबीर नेगी आदि शामिल रहे।