फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नवंबर में प्रधानमंत्री पाखरो में करेंगे टाइगर सफारी का शुभारंभ’

विज्ञापन
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उत्तराखंड भी तेजी से विकास के नए आयामों को छू रहा है। कहा कि पाखरो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट टाइगर सफारी का शुभारंभ प्रधानमंत्री नवंबर माह में यहां आकर स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मलेन में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा की ओबीसी मोर्चा पौड़ी जिले का पहला बड़ा सफल सम्मेलन कोटद्वार में हुआ है। इस सम्मेलन में उमड़ी भीड़ यह बता रही है कि जनता मोदी और हमारी सरकार का समर्थन करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी समाज को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण में नौकरी की व्यवस्था की है। साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री पंडित राजेंद्र अणथ्वाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजपाल राजपूत, जिला महामंत्री जंग बहादुर, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्नालाल मिश्रा, गोविंद सिंह रावत, संग्राम सिंह भंडारी, पार्षद आशा डबराल, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, हरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पवन वर्मा और राकेश मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें