फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए पेड़ों का संरक्षण जरूरी: ऋतु खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के पनियाली बीट में प्रस्तावित नगर वन के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हरियाली सप्ताह महोत्सव के तहत नगर वन में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

नगर वन का भूमि पूजन बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। इस मौके पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपकर नगर वन में हरियाली सप्ताह महोत्सव का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि जीव और सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। हम तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है। कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हरियाली महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के अस्तित्व को बचाना है, अपितु भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य और स्वच्छ वातावरण देना भी है। पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने और धरती के इको सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए देशभर में हरियाली सप्ताह महोत्सव मनाया जा रहा है।
लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ अमरेश कुमार ने नगर वन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही भविष्य में इसे स्मृति वन के रूप में विकसित करने की बात भी कही। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, एसीएफ किशोर नौटियाल व पूनम कैंथोला, रेंजर बीडी तिवारी, अजय ध्यानी, लक्ष्मी मधवाल, सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी आरपी पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें