फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से लोनिवि की 15 व पीएमजीएसवाई की 10 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को हुई भारी बारिश के चलते क्षेत्र की करीब 25 सड़कें बाधित हो गईं। इससे दर्जनों गांवों का सड़क से संपर्क कट गया है। लोग मीलों पैदल आवाजाही कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी लगाकर बंद मोटर मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण फतेहपुर-लैंसडौन मोटर मार्ग, कोटड़ीसैंण-खालदरखास्ती-डबराड मोटर मार्ग, सिंधी-बामसू-अंदरोली मोटर मार्ग, मथगांव संपर्क मार्ग, नोडखाल-नांद मोटर मार्ग, डाडामंडी-द्वारीखाल मोटर मार्ग और हनुमंती-उफरैखाल-कांडाखाल मोटर मार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। चपड़ेत-कंदलाई-अमडांडा मोटर मार्ग, ढौंटियाल-चपड़ेत-बसड़ा मोटर मार्ग, दूंणी-मांडई मोटर मार्ग, दुगड्डा-जुगरसैंण मोटर मार्ग, देवीखाल-लंगूरी बैंड मोटर मार्ग, स्व. जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित रहा। इसी प्रकार बैजरो-जोगीमढ़ी-सराईंखेत-भगवती तलैया-चौखाल-जसपुरखाल-भंडेली मोटर मार्ग, मैखुली-देवराड़ी-कठूरखाल-गणतखाल मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गए।
ढाबखाल-उनेरी मोटर मार्ग, सासौ-मासौ मोटर मार्ग, ढाबखाल-बुलेखा मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बाधित रहे। बल्ली-मथाणा मोटर मार्ग, ऐता-चरेख मोटर मार्ग, रिंगालपानी-गूम मोटर मार्ग, द्वारीखाल-बरसूड़ी मोटर मार्ग, जयहरीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित रहा। इसी तरह लवाड-बंदूण मोटर मार्ग, कंदोली-पीड़ा-डोभा मोटर मार्ग मलबा आने से बाधित रहा। संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बोल्डर आने से 40 मिनट बंद रहा पौड़ी हाईवे
बृहस्पतिवार रात को हुई भारी बारिश से हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य चौथे मील स्थित रपटे पर गदेरे में आई बाढ़ के साथ भारी बोल्डर आने से हाईवे करीब 40 मिनट बाधित रहा।
एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि भारी बारिश के चलते चौथे मील के समीप गदेरा उफान पर रहा। इस दौरान बाढ़ के साथ बहकर भारी बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे रात 11:20 बजे बंद हो गया। उन्होंने बताया कि जेसीबी लगाकर बोल्डरों को हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारु किया गया। हाईवे पर पांचवें मील और चौथे मील के बीच में बने नए डेंजर जोन पर भी पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है। कीचड़ के चलते दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। हालांकि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें