फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली में विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विजय शाह ने किया। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर विद्यालय से बच्चे अपने संस्कार और संस्कृति से रूबरू होते हैं। संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे विद्यालय प्रत्येक नगर गांव में होने चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान दिव्यांशी, वंदना कनिका अनामिका, स्नेहा, विजयलक्ष्मी, सानिया, साहिल, मोहित, प्रिंस आदि ने हिंदी और गढ़वाली गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा पांच की छात्रा दिव्यांशी ने रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित मार्मिक नाटक की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भागेश कुकरेती, पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह, शिक्षिका मीना डोबरियाल, हेमलता, रीना, अभिभावक आमोद सिंह, शकुंतला देवी, पूजा देवी, लक्ष्मी, गौरी, प्रेम सिंह रावत, डबल मियां, मनीष खुगशाल, रेनु घिल्डियाल और ममता ध्यानी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें