फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने मय चोरी की स्कूटी समेत एक चोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


कोतवाल रमेश तनवर ने बताया कि गत 27 सितंबर को मानपुर निवासी आकांक्षा जोशी ने कोटद्वार कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने उनकी स्कूटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की बात कही। पुलिस ने सूचना के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना का अनावरण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि गठित पुलिस टीम ने कुशल पतारसी कर व सीसीटीवी कैमरों की मदद से अथक प्रयासों के बाद चोरी में संलिप्त आरोपी हैदर निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना कीरतपुर जिला बिजनौर, यूपी को सोमवार को ढाकिया नगीना से मय चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर है। उसके खिलाफ जनपद बिजनौर में चोरी समेत अन्य कई मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें