फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: होटल में लगी एलईडी टीवी की चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित एक होटल से हुई एलईडी टीवी चोरी के मामले में एक शातिर चोर को मय चोरी के माल समेत पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि रतनपुर कुंभीचौड़ निवासी राजन शाह ने बीती चार अगस्त को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके होटल कार्बेट से एलईडी टीवी चोरी कर दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी का खुलासा कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही सुरागरसी के आधार पर आरोपी फैसल निवासी लकड़ीपड़ाव को बडोला गली काशीरामपुर मल्ला से मय चोरी की एलईडी टीवी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें