कोटद्वार के बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित इगास कार्यक्रम में भैलो खेलते लोग।
- फोटो : KOTDWAR
बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोकपर्व इगास धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल दमाऊं की थाप पर जमकर भैलो खेला और स्वाल, अरसे, पकोड़े बांटकर खुशी मनाई।
सोमवार रात को बलूनी पब्लिक स्कूल परिसर मेें आयोजित कार्यक्रम का बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संरक्षक जेपी बलूनी और बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने शुभारंभ किया। मनोज ईष्टवाल ने लोगों को इगास पर्व के इतिहास की जानकारी दी। इस अवसर पर ढोल दमाऊं की थाप पर लोगों ने पांडव नृत्य किया और भैलो खेला। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को स्वाल, असरे और पकोड़ों खिलाकर इगास की खुशी मनाई। इस अवसर पर समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, जनार्दन बुड़ाकोटी, पीएल खंतवाल, कमलेश कोटनाला, अजय कुकरेती, सुनीता कोटनाला, मानेश्वरी बिष्ट, शशिबाला केष्टवाल, विजय लखेड़ा, राकेश मित्तल, रानी नेगी, बीना रावत, बबीता ध्यानी, सुनील घिल्डियाल, शोभा बहुगुणा, बीना मित्तल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रेनू कोटनाला ने किया।