फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर भड़के पेयजल निगम के पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित पेयजल निगम के पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम से पेंशन समेत उनकी नौ सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर जल निगम के कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड पेयजल निगम पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जल निगम के पेंशनर जानकीनगर स्थित पेयजल निगम कार्यालय पहुंचे और मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री प्रवीन सिंह रावत ने कहा कि लोगों को मई माह से आज तक पेंशन नहीं मिली है, जिससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद भी संशोधित ग्रेज्युटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में भारत सिंह रावत, पीतांबर दत्त बड़थ्वाल, सीवी बौडाई, मदन सिंह बिष्ट, भारत सिंह, मदन सिंह रावत, जगत सिंह नेगी, जगत सिंह रावत, रामशरण लखेड़ा, कुसुमलता डबराल, पुष्पा देवी, हरिराज सिंह नेगी, दिनेश डबराल, शंभू प्रसाद देवरानी, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय विष्ट, उत्तम सिंह, संपूर्णानंद, चंद्रमोहन जखमोला, गजपाल और ललिता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं पेंशनरों की मांगें :
- पेंशनरों के अवशेष एरियर का भुगतान किया जाए।
- सेवानिवृत्त मंडलीय लेखाकारों के अवशेष का भुगतान कराया जाए।
- कार्यरत/सेवानिवृत्त कर्मियों को अटल आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए।
- प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में पेंशन निर्गत कराई जाए।
- सात नवंबर 2002 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों को सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन का भुगतान किया जाए।
- समस्त सेवानिवृत्त पेंशनरों को उत्तराखंड कोषागार से पेंशन भुगतान कराया जाए।
- समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेज्युटी/राशिकरण/नगदीगरण/महंगाई भत्ते का एरियर का भुगतान तत्काल कराने आदि की मांग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें