कोटद्वार रेलवे स्टेशन में पहुंची पैसेंजर ट्रेन।
- फोटो : KOTDWAR
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल प्रशासन ने रविवार से कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच पूर्व में संचालित पैसेंजर ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन 04387 निर्धारित समय सारणी के तहत नजीबाबाद से करीब 200 सवारियां लेकर प्रात: 9:45 बजे कोटद्वार पहुंची। वापसी में पैसेंजर ट्रेन 04388 कोटद्वार से 60 सवारियां लेकर प्रात: 10:10 बजे नजीबाबाद के लिए रवाना हुई।
सनेह स्टेशन अधीक्षक कमल नेगी ने बताया कि इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन 200 सवारियां लेकर अपने निर्धारित समय सारणी के तहत 9:45 बजे कोटद्वार पहुंची। ट्रेन की वापसी निर्धारित समय पर प्रात: 10:10 बजे हुई। वापसी में ट्रेन 60 सवारियां लेकर नजीबाबाद के लिए रवाना हुईं। पैसेंजर ट्रेन में एक जीएसएलआर कोच और दो जीएस कोच लगाए गए हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर उत्तर रेलवे की ओर से मसूरी एक्सप्रेस के साथ ही पैसेंजर ट्रेन का संचालन 22 मार्च 2020 को बंद कर दिया गया था। लोग लंबे समय से पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग करते आ रहे थे। पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच लोगों को आवाजाही करने में काफी सुविधा मिल गई है।