फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डेंगू पीड़ित एक महिला का बेस अस्पताल में चल रहा उपचार, दूसरा हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डेंगू प्रतिरक्षण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब और भी सजग हो गया है। नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता, एंटी लार्वा और कीटनाशक छिड़काव के साथ ही आमजन को जागरूक करने के काम ने रफ्तार पकड़ी है।राजकीय बेस अस्पताल में इस समय फिलहाल एकमात्र डेंगू पीड़ित आमपड़ाव निवासी 30 वर्षीय महिला का उपचार चल रहा है। हाल ही में मिले दो डेंगू पीड़ितों में एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था और एक को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब तक कोटद्वार क्षेत्र में नौ डेंगू पीड़ित सामने आ चुके हैं। इससे पहले कि यह आंकड़ा और बढ़े, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मिलकर डेंगू से बचाव में जुटे हैं।



नगर निगम के निचले इलाकों में लकड़ी पड़ाव, गाड़ीघाट, काशीरामपुर तल्ला, विकास नगर के अलावा संकरी कॉलोनियों में सिताबपुर, रमेश नगर आदि क्षेत्रों में वर्षा न होने से फिलहाल वर्षा जलजमाव की स्थिति नहीं है, लेकिन कई जगह नालियां अवरुद्ध होने से हालात अभी भी संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए काफी हैं। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता का कहना है कि लोगों को कूड़ा कूड़ागाड़ी में ही डालने, सड़क एवं नालियों में कचरा नहीं फेंकने और आसपास पानी एकत्र नहीं होने देने के लिए सख्ती से कहा गया है। वहीं, टीमों को सर्वे में कहीं एंटी लार्वा मिल रहा है, तो जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसीएमओ एवं डेंगू प्रतिरक्षण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एसडी बर्मन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशा एवं अन्य फील्ड वर्कर्स टीमें पूरी तरह एक्टिव हैं। अस्पताल में पीड़ितों की जांच में तत्परता बरती जा रही है। अब निजी चिकित्सकों की ओर से भी बुखार पीड़ितों के संबंध में फार्मेट में जानकारी स्पष्ट करने से डेंगू से बचाव में मदद मिलने लगी है। वहीं, नगर निगम से भी परस्पर संपर्क बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें