फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को मेयर ने दिया समर्थन

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील चौराहे पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रहा। मेयर हेमलता नेगी, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान और जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

मेयर हेमलता नेगी ने राज्य सरकार पर आशाओं की जायज मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि वे गत 26 दिन से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। बताया कि उनकी ओर से भी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान आशा यूनियन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी, मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, ऊषा चौहान, रेखा, पूनम, रोशनी जदली, मधु ममगाईं, कांति कंडारी, सुमन राठौर, लक्ष्मी गुसाईं, दीपा रावत, संगीता रावत, गोदांबरी, सुमन और नीलम कुकरेेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें