फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील चौराहे पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुक्त विश्वविद्यालय में गुपचुप तरीके से हुई 56 कर्मचारियों की नियुक्ति के विरोध में शुक्रवार को नगर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से अवैध नियुक्तियों को निरस्त कर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगारों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गढ़वाल टाकीज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए और यहां से जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। तहसील चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है। जबकि डॉ. धन सिंह रावत की ओर से अपने चहेतों और भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए बिना नियुक्ति प्रक्रिया के मुक्त विश्वविद्यालयों में 56 लोगों की नियुक्तियां कर दी गईं। प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी, महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, अमितराज सिंह, विजय रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, साबर सिंह नेगी, भारत सिंह नेगी पार्षद सूरज प्रसाद कांति और महेंद्रपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें