फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली आभूषण बेचकर स्वर्णकार से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदनगर क्षेत्र में एक स्वर्णकार से ठगी के मामले में पुलिस ने बच्ची समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगी करने वाले पिता और बेटी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को दिल्ली निवासी दो ठग एक छोटी बच्ची के साथ गोविंदनगर स्थित स्वर्णकार की दुकान में गए। उन्होंने मजबूरी बताकर स्वर्णकार को पीली धातु के एक जोड़ी कान के झुमके और एक जोड़ी कुंडल सस्ते में बेचने की बात की। उन्होंने स्वर्णकार को लालच देकर अपने जेवर के बदले एक सोने की अंगूठी और तीन हजार रुपये नकद ले लिए। कुछ देर बाद स्वर्णकार ने जब ठगों के दिए गए आभूषणों की जांच की तो वो नकली निकले। स्वर्णकार ने तुरंत उनका पीछा किया और बाजार चौकी के पास ठगों को पकड़कर पहले उनसे अपना सोना व नकद रकम ली। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि पूछताछ में ठगों ने अपना परिचय दिल्ली निवासी किशनलाल, लता पत्नी राजू और पांच साल की बच्ची पायल बताया है। मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। ठगी की जांच की जा रही है, इसके बाद ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें