फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में गांजा ले जा रहे पति-पत्नी और बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी कर कार में गांजा ले जाते हुए एक महिला, उसके पति और बेटे को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पौड़ी से सतपुली आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया तो कार में 5 बोरों में भरा हुआ 38.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कार में मौजूद नेपाल सिंह, उसकी पत्नी प्रभा देवी और बेटे शिवम निवासी जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लाखन सिंह के अलावा महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह, कांस्टेबल देशराज, अर्जुन सिंह और कुलदीप सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें