फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के समीप घंटों बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
फतेहपुर के समीप बोल्डर आने से बाधित कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को हुई भारी बारिश से कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के समीप रात करीब दो बजे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे घंटों बंद रहा। सूचना पर पुलिस और एनएच प्रशासन मौके पर पहुंचा और वाहनों की आवाजाही हनुमंती-क्रैंखाल मार्ग से कराई गई। शुक्रवार दोपहर के बाद एनएच पर भारी वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एक बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान रात्रि दो बजे के करीब नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना पर दुगड्डा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की आवाजाही हनुमंती-क्रैंखाल से एनएच पर कराई गई। शुक्रवार सुबह पांच बजे के बाद मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। जबकि भारी वाहनों की आवाजाही दोपहर सुचारु हो पाई।
एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि ड्रिल से बोल्डर तोड़ने के बाद दोपहर 1:40 बजे के बाद भारी वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई।
वहीं बारिश से मलबा आने से 11 सड़कें बंद हो गईं। सड़कें बंद होने से सैकड़ों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। लोनिवि की ओर से बंद मार्गोँ को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश से ढांसी-कटघर, रैतपुर-कुणजोली, खैरासैंण समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से मकान का पुश्ता ढहा
लैंसडौन। भारी बारिश के कारण लोअर बाजार स्थित एक दो मंजिला मकान का पक्का पुश्ता ढह गया, जिससे मकान तक पहुंचने वाली सीढ़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित भवन स्वामी भास्कर बिष्ट ने बताया कि पुश्ता ढहने से पूरे मकान को ही खतरा हो गया है। उन्होेंने बताया कि जिला पंचायत के नाम यह भवन दर्ज है। बलराज बिष्ट के नाम पर यह भवन आवंटित किया गया है। मौजूदा समय में उनके निधन के बाद उनका परिवार यहां रह रहा है। पीड़ित परिवार ने जिला पंचायत से पुश्ते व सीढ़ी निर्माण के लिए सहायता राशि देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें