फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बजाकर भगा रहे गुलदार को

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा विकास समिति जुवा, भैड़गांव, बोरगांव और बंगला गांव के ग्रामीणों का लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 29वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड और गुलदार की दहशत के बावजूद ग्रामीण जंगल से लगे नदी तट पर धरने पर डटे हैं। धरनास्थल के आसपास गुलदार की आवाज आने पर गुलदार को थाली बजाकर भगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में ग्रामीण बरसात में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना जारी रहेगा। धरना करने वालों में समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष मातबर सिंह, संचालक राजेंद्र सिंह चौधरी, अर्जुन सिंह, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, धनबीर, चंद्रपाल, इस्लामुद्दीन, अली महमूद, सावित्री देवी, दिक्कू देवी, अंजली देवी, सरोजनी देवी, सविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें