देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन से मोहल्ला स्वच्छता सफाई कर्मचारियों को कोर्ट के आदेशों के क्रम में और शासनादेश के अनुसार एरियर व भत्ते देने की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय ने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों को 15 जून 2021 के शासनादेश के क्रम में प्रतिवर्ष 2500 रुपये और 5 मार्च, 2014 के शासनादेश के क्रम में 500 रुपये का भुगतान शासनादेश जारी होने की तिथि से करने के आदेश दिए हैं। ज्ञापन भेजने वालों में कोटद्वार शाखा अध्यक्ष शशि कुमार, अमित, सुमन, विद्या देवी, ममता देवी, नीलम, गुड्डी देवी, संगीता, सरोज, गीता, सचिन आदि शामिल रहे। उधर, नगर आयुक्त केएस नेगी ने कहा कि संघ की ओर से उपलब्ध कराए गए कोर्ट के निर्णय का परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।