फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड हाईकोर्ट की रोक हटते ही सरकारी विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से कारोबार में थोड़ी तेजी जरूर आएगी।
विज्ञापन

कोटद्वार में परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक प्रदीप रौथाण ने बताया कि शनिवार से सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया परिवहन विभाग उत्तराखंड के सभी कार्यालयों में शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सितंबर तीसरे सप्ताह में चारधाम यात्रा को लेकर ज्यादा उत्साह परिवहन व्यवसायियों में तो नहीं दिखा लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इससे चारधाम यात्रा पर आने के इच्छुक यात्रियों को दर्शन का लाभ मिलेगा।
जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि अब बड़े वाहनों की बुकिंग नहीं मिलेगी लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ी तो हरिद्वार और ऋषिकेश से गौरीकुंड, गंगोत्री व जोशीमठ तक के लिए दैनिक बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। कोटद्वार से भी केदारनाथ धाम के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग, गौरीकुंड और बद्रीनाथ के लिए जोशीमठ तक बस सेवाओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत का कहना है कि चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने मंद पड़ी अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। भले ही अब यात्राकाल का समय कम रह गया है, लेकिन बरसात की इस अवधि में सरकार को सड़कों को दुरुस्त रखने की चुनौती से भी जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें