फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज कोटद्वार और ऑल राउंडर क्रिकेट टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में शनिवार को ऑल राउंडर क्रिकेट टीम-2 और ग्रास्टनगंज कोटद्वार की टीम विजयी रही। मैच में अकेले 74 रन बनाने पर सौरभ डोबरियाल और बल्लेबाज को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच ऑल राउंडर क्रिकेट टीम-2 और रामलीला टीम के बीच खेला गया। ऑल राउंडर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामलीला टीम के बल्लेबाज ऑल राउंडर के गेंदबाजों के सामने अधिक देर तक नहीं टिक पाए, जिसके कारण मात्र 74 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई।
दूसरा मैच दर्था गांव और ग्रास्टनगंज कोटद्वार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दर्था की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 92 रन बनाए। ग्रास्टनगंज की टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में उतरते ही रनों की बौछार कर दी। ग्रस्टनगंज के सलामी बल्लेबाज फॉगनर के नाबाद 69 रनों की बदौलत ग्रास्टनगंज ने नौ विकेट से जीत हासिल की। फॉगनर को मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया। आयोजक टीम के अध्यक्ष शुभम शर्मा ने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी सौरभ डोबरियाल और फॉगनर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के उपाध्यक्ष मोहित दुदपुड़ी, सचिव मुकेश और कोषाध्यक्ष शुभम भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें