कोटद्वार तहसील में नई पेंशन योजना का पुतला फूंकते कर्मचारी और अधिकारी।
- फोटो : KOTDWAR
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संगठन ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
संयोजक संतन सिंह रावत के नेतृत्व में संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए और नई पेंशन योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करते हुए नई पेंशन योजना का पुतला फूंका। उन्होंने शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करने पर अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों को एकजुट कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर सीताराम पोखरियाल, सरदार नरेश सिंह, मुकेश रावत, प्रवीन रावत, मनमोहन सिंह चौहान, योगेश घिल्डियाल, अखिलेश नेगी, परितोष रावत, विजय कुमार मेंदोला, भास्कर राज भारद्वाज, अब्बल सिंह, रविंद्र रावत, रश्मि रावत और राजेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।