फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : महाराज

विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक के रसिया महादेव में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्माण की मांग को लेकर कैबिनेट मं? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लोनिवि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत रसिया महादेव में जिला सहकारी बैंक शाखा सहित विभिन्न मोटर मार्ग व योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस दूरस्थ क्षेत्र में बैंक खुलने से लोगों को बैंक संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने रसिया महादेव क्षेत्र में जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीरोंखाल के 53 गांवों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जोगीमढ़ी वेदीखाल पंपिंग पेयजल योजना का शासनादेश हो गया है। इसके लिए 22 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इससे पूर्व सतपाल महाराज ने कोठिला गुजिया महादेव व गुरिंडा गांव के लिए संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। साथ ही अरकंडाई के लिए पुलिया निर्माण के लिए दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान जयानंद भारतीय जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष चित्र सिंह कंडारी ने उन्हें जिला निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री ओमपाल बिष्ट, मुकेश पोखरियाल, मनवर सिंह, यशवंत सिंह, पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिंगोडा, ग्रामसभा नऊ के प्रधान मंगल सिंह, कृतेश नेगी, राजे सिंह और चंद्रमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष ध्यानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें