फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन के चेलूसैंण बीट के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की चेलूसैंण बीट के जंगल में आग बुझाते वन कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के लैंसडौन रेंज के चेलूसैंण बीट के जंगल में रविवार तड़के आग लग गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वनाग्नि की घटना में करीब एक हेक्टेयर वन संपदा जल गई।
विज्ञापन

लैंसडौन की रेंजर पूनम कैंथोला ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे चेलूसैंण बीट के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि वनाग्नि की घटना में करीब एक हेक्टेयर वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। जंगल को आग से बचाने के लिए फायर लाइन खींचने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें