ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिखा रावत को मिस ज्ञान भारती और कार्तिक तिवारी को मिस्टर ज्ञान भारती का खिताब दिया गया।
शिवालिक नगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का प्रधानाचार्य मुन्नी रावत ने शुुभारंभ किया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने हिंदी और गढ़वाली गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर विद्यालय में शैक्षणिक सत्र में अव्वल प्रदर्शन करने पर शिखा रावत को मिस ज्ञान भारती और कार्तिक तिवारी मिस्टर ज्ञान भारती का खिताब दिया गया। विद्यालय की गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने पर मयंक चौहान को मिस्टर स्पार्कल का खिताब और रितिका रावत को मिस स्पार्कल का खिताब दिया गया। एकता को स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में विशेष खिताब से नवाजा गया। विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।