फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों पर भड़की आग, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
कोटद्वार के दुर्गापुरी स्थित खाली प्लाट में रखे सामान पर धधकी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
दिवाली की रात को जलते पटाखों के कारण कोटद्वार भाबर में तीन स्थानों पर आग भड़क गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शहर में जिला पंचायत के मार्केट में और भाबर के दुर्गापुरी और जशोधरपुर क्षेत्र में हुई घटनाओं से पूरी रात अफरातफरी का आलम बना रहा।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जिला पंचायत के मार्केट में ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में अचानक आग धधक उठी। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। इसी मंजिल पर दो संस्थाओं के कार्यालय भी हैं। वहीं आधी रात को दुर्गापुर बाजार के पास एक खाली प्लाट में अचानक आग धधक उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया गया। तीसरी घटना किशनपुर जशोधरपुर के भरत नगर क्षेत्र की है। यहां दीपक रावत के दस बीघा धान की फसल की पुआल के ढेर लगे थे और अचानक आग लगने से पूरी पुआल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की ओर से भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए लेकिन आग न बुझ पाने पर फायर ब्रिगेड बुलाने की नौबत आ गई। प्रभारी एफएसओ ने बताया कि दिवाली के पर्व को देखते हुए शहर और ग्रामीण अंचलों में पहले से ही फायर ब्रिगेड मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें