फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दीये जलाए और रंग-बिरंगी लड़ियों से घरों को सजाया। महिलाओं ने रंगोली सजाई, वहीं बच्चों ने आतिशबाजी कर दीपावली की खुशी मनाई। त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटने से पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दीपावली में पटाखों के खतरे को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। पटाखों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शहर से बाहर पटाखों की दुकानों को लगाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने शहर में भीड़ कम करने के लिए नया ट्रैफिक प्लान भी लागू किया था। भारी वाहनों का नगर में प्रवेश वर्जित रहा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था ठीक रही। देवी रोड के प्रगति ग्राउंड और सूर्य प्लाजा के बाहर खुले मैदान पर पटाखे खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। वहां पर दमकल कर्मी मुस्तैद रहे। शहर से लेकर गांवों तक दीवाली पर खूब आतिशबाजी हुई। लोगों ने खील, बताशे और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। शहर में दीपावली के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही। झंडाचौक से लेकर भाबर तक फायर बिग्रेड भी अलर्ट मोड पर रहा। दीपावली को शाम सात बजे से देर रात तक पटाखे छूटते रहे।
पटाखे जलाने के दौरान 31 लोग झुलसे
कोटद्वार। दीपावली के दिन पटाखे जलाने के दौरान 31 लोग मामूली रूप से झुलस गए। बेस अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को पटाखों के झुलसने से अवनीश (18), आशीष (43), सोनिका (20), मनीष (30) समेत क्षेत्र के करीब 31 लोग बेस अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। संवाद
विज्ञापन

‘प्रकाश रूपी ज्ञान अपनाने का आह्वान’
कोटद्वार। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों से अज्ञानता रूपी अंधकार का त्याग कर प्रकाश रूपी ज्ञान अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विशिष्ट अतिथि क्रेडिल प्ले पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रेणुका गुसाईं ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि जब अवगुणों की हार और गुणों की जीत होती है, तब आत्मा रूपी ज्योति का प्रकाश पूरे संसार में फैलता है। कहा कि जैसे हम दिवाली पर घर में पूरी साफ-सफाई कर कोने-कोने से गंदगी को निकालते हैं। ठीक उसी प्रकार से अपने मन से सभी बुराइयों को निकालना है। इस मौके पर सेवा केंद्र पर सभी भाई-बहनों ने दीप जलाकर मां लक्ष्मी का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें