फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

विज्ञापन
कोटद्वार में जिला सहकारी बैंक के 87वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करते पौड़ी के विधायक मुकेश कोहल - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल कोटद्वार के 87वें वार्षिक अधिवेशन में सहकारिता के उद्देश्यों को पूरा करते हुए आमजन तक बैंक की पहुंच बनाने और दूरस्थ क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ पौड़ी विधायक मुकेश कोहली, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत और राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद कुकरेती ने किया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में सहकारिता बैंक की 25 शाखाएं काम कर रही हैं और 10 नई शाखाएं जल्द ही खोली जा रही हैं। सहकारी समितियों को भी कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने समितियों की ओर से मिले सुझावों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर बैंक के जीएम मनोज कुमार, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मातबर सिंह रावत, डीसीडीएफ के अध्यक्ष रवींद्र नेगी, सत्यपाल सिंह नेगी, गजपाल सिंह, पूरण सिंह रावत, सूरत सिंह रावत, कौशल्या भट्ट, साधना त्रिपाठी, मुन्नालाल मिश्रा, योगंबर प्रसाद डंगवाल, दिगंबर कुकरेती और मोहन गुसाईं आदि मौजूद रहे। अधिवेशन का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें