फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पर्वतीय क्षेत्र की आठ सड़कें बंद

विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत बांसी-गुरु गोरखनाथ मंदिर मोटर मार्ग पर बना डेंजर जोन। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के चलते मलबा आने से पर्वतीय क्षेत्र की आठ सड़कें बाधित हो गई, जिससे दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। ग्रामीण मीलों पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोनिवि की ओर से बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद सोमवार सुबह चटक धूप खिली रही। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और जमकर बारिश हुई। इस दौरान झंडाचौक सहित एनएच पर कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोनिवि की कई सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत पहाड़ी से मलबा आने के कारण सतपुली-बरसूडी मोटर मार्ग, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग, गडकोट संपर्क मार्ग, ढांसी-कटघर मोटर मार्ग बंद हो गए। निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत तिमलसैंण-गुनेड़ी मोटर मार्ग, हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद रहे। निर्माण खंड लोनिवि बैजरो के अंतर्गत मैठाणाघाट-ढौंर-जाखणी-तकुलसारी-रसियामहादेव-सौंफखाल-दिबोली-बंदरकोट- नौलापुर और मैखुली-देवराडी मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें