फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील के डाडामंडी क्षेत्र के धुलगांव में नवविवाहिता मेघा (22) पत्नी रोहित की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तहसील प्रशासन ने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि कोटद्वार तहसील के धुलगांव पट्टी लंगूर पल्ला-3 में 11 अक्तूबर को नवविवाहिता मेघा देवी (22) की जलकर मौत हुई थी। पूरे घटनाक्रम और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ था, जिसमें मृतका के पिता प्रकाश डबराल निवासी सुरेंद्रपुर (भेल्डा बड़ा) ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी जिसमें उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि गत वर्ष नवंबर माह में मेघा की शादी धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक मामला ठीक रहा, लेकिन बाद में उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी मेघा का पहले गला घोटा गया और बाद में शव जला दिया गया। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति रोहित, ससुर मनोज धूलिया और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि मामले को रेगुलर पुलिस के सुपुर्द करने के लिए जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई रेगुलर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें