फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत दिशा से आ रही कारें भिड़ीं, सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-534 में दुगड्डा के पास ऐता मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही पर्यटकों की दो कारें भिड़ गईं। दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को कोटद्वार बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। दोनों कार मालिकों की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपक पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में दुगड्डा के पास ऐता मोड़ पर दुगड्डा से कोटद्वार की ओर जा रही और कोटद्वार से दुगड्डा की ओर आ रही कारें आपस में भिड़ गई। दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सतपुली से कोटद्वार की ओर से जा रहा वाहन मोड़ पर गलत दिशा की ओर चला गया जिससे वाहन आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों के चालकों ने आपस में समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें