फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रीडम रन में दिव्यांशु गुसाईं ने बाजी मारी

विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय यमकेश्वर में रन ऑफ फ्रीडम दौड़ लगाते स्वयंसेवी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को पदमपुर देवी रोड स्थित विद्यालय परिसर में खेल मंत्रालय के निर्देश पर जिला समन्वयक परितोष रावत के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य डीएम रतूड़ी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में दिव्यांशु गुसाईं ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और नमन जदली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क पहनने, सेनिटाइजर का उपयोग करने और सामाजिक दूरी का पालन करने का आह्वान किया।
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में रन ऑफ फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ के लिए रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. राम सिंह सामन्त, विनय कुमार पांडेय, डॉ. अनिल कुमार सैनी, सुनील प्रसाद, सीमा देवी, पूनम देवी, मनमोहन सिंह, महेश सिंह, महेंद्र बिष्ट, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे। संचालन डॉ. उमेश त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें