सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत 12 सूत्री मांगों के समाधान के लिए कोटद्वार तहसील में चल रहा उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार और धरना शुक्रवार को 33वें दिन भी जारी रहा। यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी और कोषाध्यक्ष रंजना कोटनाला ने कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद ही हड़ताल वापस ली जाएगी। धरना देने वालों में विमला जोशी, गोदांबरी, नीलम कुकरेती, सुमित्रा भट्ट, कल्पना बिष्ट, अनीता घिल्डियाल, मधु ममगाईं, संजू नेगी, रीता देवी, पूनम डोभाल, सरिफन बेगम, दीपा रावत, भागीरथी भंडारी और राखी रावत आदि मौजूद थे।