फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की ड्यूटी राशन कार्ड सत्यापन में लगाने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों की ड्यूटी शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों में न लगाने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने मांग को लेकर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत व महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण लंबे समय से विद्यालय बंद होने के कारण ऑफलाइन शिक्षण कार्य नहीं हो पाया है। सरकार के आदेश पर अब विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन प्रशासन के निर्देशों पर जिले के कई ब्लाकों में शिक्षकों की ड्यूटी राशन कार्ड सत्यापन में लगा दी गई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि माननीय न्यायालय व विभागीय उच्चाधिकारियों की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं, इसके बावजूद शिक्षकों की ड्यूटी समय-समय पर अन्य कार्यों में लगा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें