फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूखाता में ट्रचिंग ग्राउंड बनाने के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
हल्दूखाता में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में भाबर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर के हल्दूखाता में शासन-प्रशासन की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयनित करने से खफा लोगों ने हल्दूखाता और कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनना है वह आबादी क्षेत्र है और यहां स्कूल भी हैं। उन्होंने उक्त निर्णय को निरस्त कर अन्यत्र भूमि चयनित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री और वन मंत्री को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्दूखाता के कंचनपुरी वार्ड 40 के ग्रामीणों ने हल्दूखाता में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हल्दूखाता के बाद प्रदर्शनकारी कोटद्वार तहसील पहुंचे और यहां भी उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। योगेश्वर प्रसाद धूलिया, विशम्भर धूलिया, कमलेश्वर दत्त, प्रमोद रावत, दिनेश गौड़, वीरेंद्र भट्ट, प्रेम सिंह तड़ियाल, चंदन सिंह, हरेंद्र बिष्ट, हरीश चंद्र भट्ट, यशपाल बिष्ट, महाराज सिंह राणा, दिनेश लखेड़ा आदि ने कहा कि अगर प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड बना तो कूड़े की बदबू से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि यहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाना सरकारी मानकों के खिलाफ है। चयनित भूमि मुख्य मोटर मार्ग के निकट है वहीं इससे करीब 300 मीटर की दूरी पर राजकीय पॉलीटेक्निक और पब्लिक स्कूल भी है। चयनित भूमि वन से सटी होने के कारण वन्य जीवों का आगमन यहां पर बना रहता है। कहा कि सरकारी मानकों के अनुसार जिस स्थान पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जाता है उस भूमि के लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में आवासीय बस्ती, नदी, वन भूमि, वन क्षेत्र, धार्मिक स्थान व सांस्कृतिक धरोहर नहीं होनी चाहिए, जबकि यहां पर करीब 200 मीटर की दूरी से ही बस्ती शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें